Bihar SSC CGL 4 Syllabus 2025: परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Bihar SSC CGL 4 Syllabus 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित होने वाली CGL 4 परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती की जाती है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इसका सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया पहले से समझ लेना चाहिए, ताकि तैयारी सही दिशा में हो सके।
Bihar CGL 4 परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है – प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)। प्रारंभिक परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें सामान्य अध्ययन, गणित व विज्ञान और सामान्य मानसिक योग्यता शामिल होती है। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है और गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होती है। यह परीक्षा सिर्फ स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में होती है।
मुख्य परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में सामान्य हिंदी पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि दूसरे पेपर में सामान्य अध्ययन, गणित, विज्ञान और तर्कशक्ति से संबंधित प्रश्न आते हैं। मुख्य परीक्षा के अंक ही अंतिम मेरिट लिस्ट बनाने में गिने जाते हैं।
परीक्षा का सिलेबस मुख्य रूप से भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, बिहार से जुड़े करंट अफेयर्स, सामान्य गणित, विज्ञान और रीजनिंग पर आधारित होता है। हिंदी भाषा में व्याकरण, शब्द ज्ञान और गद्यांश आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
अंतिम चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) किया जाता है और इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होती है।
Bihar SSC CGL 4 Syllabus 2025 – Short Overview Table
श्रेणी (Category) | विवरण (Details) |
---|---|
परीक्षा का नाम | Bihar CGL 4 (Combined Graduate Level Exam 2025) |
आयोजक संस्था | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
पदों का प्रकार | ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पद |
योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) |
चयन प्रक्रिया | 1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)2. मुख्य परीक्षा (Mains)3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)4. अंतिम मेरिट सूची |
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न | – कुल प्रश्न: 150- कुल अंक: 600- समय: 2 घंटे 15 मिनट- नकारात्मक अंकन: 1 अंक- विषय: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, मानसिक योग्यता |
मुख्य परीक्षा पैटर्न | पेपर 1 (हिंदी): 100 प्रश्न, 400 अंक, 2 घंटे 15 मिनटपेपर 2: 150 प्रश्न, 600 अंक (विषय – सामान्य अध्ययन, गणित, विज्ञान, रीजनिंग) |
सिलेबस (मुख्य विषय) | – सामान्य अध्ययन: इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, बिहार से जुड़े करंट अफेयर्स- गणित: अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, प्रतिशत, औसत, अनुपात, समय-कार्य- विज्ञान: भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान की बेसिक जानकारी- मानसिक योग्यता: तर्कशक्ति, पजल, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रेणी, डेटा इंटरप्रिटेशन- हिंदी: व्याकरण, संधि-समास, पर्यायवाची, विलोम, गद्यांश आधारित प्रश्न |
परीक्षा का माध्यम | ऑफ़लाइन (OMR आधारित) |
अंतिम परिणाम | मुख्य परीक्षा के अंक + दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर मेरिट सूची |
Bihar SSC CGL 4 Syllabus 2025 – Selection Process
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की CGL 4 परीक्षा तीन मुख्य चरणों में पूरी होती है। हर उम्मीदवार को इन चरणों से गुजरना अनिवार्य है।
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam – Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Main Exam – Mains)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
- अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam – Prelims)- BSSC CGL 4 Syllabus 2025
-
कब होगी?
यदि Bihar CGL 4 Exam में 40,000 से ज्यादा आवेदन आते हैं, तभी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) आयोजित की जाएगी।
यानी, अगर आवेदन कम हुए तो सीधे मुख्य परीक्षा (Mains) कराई जा सकती है। -
कैसी होगी?
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। इसमें बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका उत्तर OMR शीट पर भरना होगा। -
उद्देश्य क्या है?
प्रीलिम्स का उद्देश्य केवल इतना है कि बहुत सारे उम्मीदवारों में से योग्य उम्मीदवारों को चुनकर मुख्य परीक्षा के लिए भेजा जाए। -
कितने उम्मीदवार चुने जाएंगे?
जितनी भी रिक्तियाँ (Vacancies) होंगी, उनके 5 गुना (5x) उम्मीदवारों को प्रीलिम्स के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
उदाहरण:
मान लीजिए रिक्तियाँ 500 हैं, तो प्रीलिम्स के जरिए 2500 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बुलाया जाएगा।
Buy Now- BSSC CGL 4 Selection E-Book PDF 2025 – आपके सफलता की चाबी | BSSC CGL 4 PDF Notes With PYQ
BSSC CGL 4 प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – सिलेबस और पैटर्न
1. पूछे जाने वाले विषय
प्रारंभिक परीक्षा में तीन विषयों से प्रश्न आएंगे:
-
सामान्य अध्ययन (General Studies) – इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, बिहार से जुड़े करंट अफेयर्स आदि।
-
सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics) – फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के बेसिक प्रश्न और गणित (प्रतिशत, औसत, अनुपात, समय-कार्य आदि)।
-
मानसिक क्षमता जाँच (Reasoning & Mental Ability) – लॉजिक, पजल, सीरिज, कोडिंग-डिकोडिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन आदि।
2. प्रश्नों की संख्या और प्रकार
-
कुल 150 प्रश्न होंगे।
-
सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
3. अंकन योजना (Marking Scheme)
-
हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे।
-
हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा (Negative Marking)।
यानी अगर आप अंदाज़ा लगाकर गलत जवाब देंगे तो नुकसान हो सकता है।
4. समय सीमा
-
परीक्षा का समय होगा 2 घंटे 15 मिनट।
5. परीक्षा का माध्यम (Language)
-
परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
-
अगर किसी प्रश्न में अनुवाद की गड़बड़ी है तो उस स्थिति में अंग्रेजी संस्करण को ही सही माना जाएगा।
6. पुस्तक ले जाने की अनुमति (Open Book System)
-
यह परीक्षा एक तरह से “Open Book Exam” होगी।
-
उम्मीदवार प्रत्येक विषय (General Studies, Science & Math, Reasoning) के लिए एक-एक Text Book ले जा सकते हैं।
मतलब कुल 3 किताबें ले जाने की अनुमति है। -
केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड की Text Books (जैसे NCERT, BSEB, ICSE) ही मान्य होंगी।
-
किसी भी प्रकार की Guide, Photocopy, Printed Material या Handwritten Notes ले जाना मना है।
मुख्य परीक्षा (Main Exam – Mains)
1. कौन लोग मुख्य परीक्षा देंगे?
- अगर आवेदन 40,000 से कम आए तो सभी उम्मीदवार सीधे मुख्य परीक्षा (Mains) देंगे।
- अगर आवेदन 40,000 से अधिक आए तो पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होगी।
- प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों (रिक्तियों के 5 गुना) को ही मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने का मौका मिलेगा।
2. मुख्य परीक्षा की संरचना
(A) पत्र 1 – हिंदी (Qualifying Paper)
- कुल प्रश्न: 100
- प्रत्येक प्रश्न: 4 अंक (कुल 400 अंक)
- न्यूनतम आवश्यक अंक: 30%
- केवल पास करना जरूरी (अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे)।
(B) पत्र 2 – मुख्य विषय (Merit Paper)
- कुल प्रश्न: 150
- प्रत्येक प्रश्न: 4 अंक (कुल 600 अंक)
- विषय:-
- सामान्य अध्ययन (History, Geography, Polity, Economy, Bihar Current Affairs)
- सामान्य विज्ञान एवं गणित (Physics, Chemistry, Biology, Arithmetic, Percentage, Ratio, Average आदि)
- मानसिक क्षमता जाँच (Reasoning, Puzzle, Coding-Decoding, Series, Data Interpretation आदि)
Buy Now- BSSC CGL 4 Selection E-Book PDF 2025 – आपके सफलता की चाबी | BSSC CGL 4 PDF Notes With PYQ
3. न्यूनतम अर्हतांक (Qualifying Marks – Paper 2)
श्रेणी | न्यूनतम अर्हतांक |
---|---|
सामान्य वर्ग (General) | 40% |
पिछड़ा वर्ग (OBC) | 36.5% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 34% |
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) | 32% |
महिला (सभी वर्ग) | 32% |
दिव्यांग (सभी वर्ग) | 32% |
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
मुख्य बातें
-
अनिवार्य प्रक्रिया – दस्तावेज़ सत्यापन में शामिल होना ज़रूरी है।
अगर कोई उम्मीदवार मूल (Original) प्रमाण-पत्र नहीं दिखाएगा तो उसकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
-
जरूरी प्रमाण-पत्रों की सूची
- मैट्रिक का अंक पत्र व प्रमाण-पत्र → जन्मतिथि की पुष्टि के लिए।
- स्नातक का अंक पत्र व प्रमाण-पत्र → शैक्षणिक योग्यता के लिए।
- तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र → जैसे PGDCA, BCA, BSc (IT) आदि।
- स्थायी निवास/आवासीय प्रमाण-पत्र → आरक्षण का लाभ लेने के लिए।
- जाति प्रमाण-पत्र + क्रीमीलेयर न रहने का प्रमाण-पत्र → पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए।
- EWS प्रमाण-पत्र → आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए।
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र → अगर दिव्यांगता का दावा किया है।
- स्वतंत्रता सेनानी के परिवार का प्रमाण-पत्र → अगर पोता/पोती/नाती/नतीनी हैं।
- आयु में छूट से जुड़े अन्य प्रमाण-पत्र → जैसे सेवा में कार्यरत/अन्य श्रेणियों का।
-
प्रमाण-पत्र की वैधता
- सभी प्रमाण-पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले बने होने चाहिए।
- अंतिम तिथि के बाद बने प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे।
-
बायोमेट्रिक मिलान
- उम्मीदवार का अंगूठे का निशान (Thumb Impression) और आईरिस स्कैन (Iris Capture) लिया जाएगा।
- इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई और व्यक्ति आपके स्थान पर परीक्षा या सत्यापन में न आए।
-
विवाहित महिलाओं के लिए नियम
- अगर कोई विवाहित महिला आरक्षण का दावा करती है, तो उसका जाति/क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र उसके पिता के नाम और पते से होना चाहिए।
- पति के नाम से बना प्रमाण-पत्र स्वीकार नहीं होगा।
मेरिट लिस्ट (Merit List)-
- अंतिम चयन के लिए मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसमें उम्मीदवारों की रैंक (क्रम) तय करने के कुछ नियम होते हैं।
1.मेरिट का आधार
- मेरिट लिस्ट सिर्फ मुख्य परीक्षा के पेपर-2 (सामान्य ज्ञान) के अंकों पर बनेगी।
- यानी पेपर-1 (हिंदी) या अन्य कोई अंक इसमें शामिल नहीं होंगे।
2. टाई-ब्रेकर नियम (Tie-Breaker Rules)
अगर दो या ज्यादा उम्मीदवारों के समान अंक आते हैं, तो इस क्रम से फैसला होगा:
- अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता → जिसकी उम्र ज्यादा होगी, वह मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।
- नाम का क्रम → अगर अंक और उम्र दोनों समान हैं, तो जिस उम्मीदवार का नाम अंग्रेजी वर्णमाला (A to Z) में पहले आता है, उसे ऊपर रखा जाएगा।
3. आरक्षण का नियम
- मेरिट लिस्ट कोटिवार (Category-wise) बनेगी।
- यानी अलग-अलग वर्ग (सामान्य, पिछड़ा वर्ग, SC, ST, EWS आदि) के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
4. अंतिम निर्णय
- मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़े हर मामले में आयोग का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
- यानी उम्मीदवार इस पर आपत्ति नहीं कर सकते।
Buy Now- BSSC CGL 4 Selection E-Book PDF 2025 – आपके सफलता की चाबी | BSSC CGL 4 PDF Notes With PYQ